परिचय एवं विज़न: सनातन आदि शक्ति फाउंडेशन (SASF) देश के लोगों को सनातन संस्कृति, उच्च नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के पवित्र उद्देश्य से जोड़ने वाला एक अग्रणी और ऊर्जावान संगठन है। हमारा मूल लक्ष्य समाज के हर वर्ग को वैचारिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा 'वसुधैव कुटुंबकम्' की महान भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर और अधिक सुदृढ़ करना है। यह संगठन केवल एक मंच नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित लोगों का एक ऐसा परिवार है जो हर परिस्थिति में देश और संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहता है।
हमारा मार्गदर्शक नेतृत्व
संस्थापक: श्री राजकुमार सैनी (उत्तर प्रदेश) जिनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस संगठन की नींव रखी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्री राज बजोरिया (दिल्ली) जिनके कुशल नेतृत्व में संगठन राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर प्रगति और विस्तार के पथ पर अग्रसर है।
डायरेक्टर: श्री बब्लू कश्यप (उत्तर प्रदेश) जो संगठन की प्रशासनिक व्यवस्था और जमीनी कार्यों को सुचारू रूप से संchालित कर रहे हैं।
राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख (SASF IT Cell): श्री महेन्द्र कुमार जो संगठन के डिजिटल और तकनीकी स्वरूप को अत्याधुनिक तकनीक, सॉफ्टवेयर और वेब विकास के ज़रिए पूरी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।